अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी। विधानसभा सामरी विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणि महराज ने क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधा बेहतर रूप से मिल सके इसके लिए लगातार प्रयासरत है इसी तारतम्य में क्षेत्रवासियों व जिलावासियों की चिंता जताते हुवे चिंतामणि महराज अपने विधानसभा क्षेत्र में पेयजल उपलब्धता व विधुत उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने को लेकर सम्बंधित विभाग को प्रतिवेदन लिखा हैं.

चिंतामणि महाराज ने अधीक्षण अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंबिकापुर सरगुजा को पेयजल के संबंध में अवगत कराया है कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान क्षेत्र के निवासरत ग्रामीणों द्वारा निरंतर क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था की जाये. क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था के संबंध में अवगत कराया जाता हैं जिससे पेयजल उपलब्धता की जानकारी हेतु समस्त ग्राम पंचायत, ग्राम पारा, टोला मोहल्ला इत्यादि का सर्वे कराया जाना आवश्यक है। सर्वे के दौरान खराब नल जल योजना हैंडपंपों के सुधार कार्य सहित जहां पेयजल उपलब्ध नहीं है, वहां तत्काल पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है.

वहीं मुख्य अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी अंबिकापुर जिला सरगुजा को भी प्रतिवेदन के जरिए अवगत कराया है कि क्षेत्र के निवासरत ग्रामीणों द्वारा निरंतर क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था के संबंध में अवगत कराया जाता है. जिससे क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था की जानकारी हेतु कितने ग्राम पंचायत, ग्राम पारा, टोला मोहल्ला इत्यादि का सर्वे कराया जाना आवश्यक है. सर्वे के दौरान खराब ट्रांसफार्मर, खंभा, तार ईत्यागी के सुधार कार्य सहित जहां विद्युत की उपलब्धता नहीं है. वहां तत्काल विद्युत व्यवस्था उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है। विधानसभा क्षेत्र सामरी जिला बलरामपुर के समस्त क्षेत्र के ग्राम पंचायत ग्राम पारा टोला मोहल्ला का सर्वे कराया जाकर बिगड़े विद्युत व्यवस्था का सुधार तथा अनुपलब्धता की स्थिति में तत्काल विद्युत व्यवस्था उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Categorized in: