कोरबा : समीपस्थ ग्राम सिलयारीभाठा में एक युवती की घर में अचेतावस्था में पडी़ हुई। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मोहल्लेवासियों का कहना है कि घर से एक नकाबपोश युवक को निकल कर बाइक में भागते हुए देखा। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला मान कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
थाना उरगा अंतर्गत ग्राम सिलयारीभाठा में रोजी मजदूरी करने वाला रामदयाल पटेल अपनी पत्नी, दो पुत्री एवं एक पुत्र के साथ निवासरत है। रामदयाल की पत्नी सुबह मध्यान्ह भोजन बनाने चली गई थी। तदुपरांत रामदयाल व उसका पुत्र दोनों रोजी मजदूरी करने निकल गए। उनकी छोटी पुत्री पूजा पटेल 18 वर्ष मंगलवार को घर पर अकेली थी। दोपहर को दो बजे पूजा की मां घर पहुंची, तब घर के बाहर के दरवाजा में कुंडी लगी हुई थी।
इस पर महिला ने बताया कि उसके घर से एक नकाबपोश युवक को निकल कर बाइक में भागते हुए देखा। इस पर अनहोनी की आशंकी पर मां कुंडी खोल कर घर के अंदर गई, तो पूजा बिस्तर पर अचेतावस्था में पडी थी। इससे उसके मुंह से चीख निकल गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और उन्होंने आनन फानन में पूजा को एक निजी अस्पताल ले गए। इस बीच रामदयाल को मोबाइल से किसी ने घटना की सूचना देते हुए अस्पताल पहुंचने की बात कही। रामदयाल ने बताया कि जब वह अस्पताल पहुंचा, तब तक डाक्टरों ने परीक्षण के बाद पूजा को मृत घोषित कर दिया था। घटना की सूचना मिलने पर उरगा पुलिस पहुंची और वैधानिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी परिचित व लोगों के बयान लिए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम मिलने के बाद ही पूजा के मौत की वजह से स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है, प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। शरीर में किसी तरह के चोट के निशान दिखाई नहीं दे रहे हैं।

 

Categorized in: