रोमी – अंबिकापुर- नगर के घड़ी चौक में आज कांग्रेसी भवन का शिलान्यास कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा ऑनलाइन किया गया इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, श्रमिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद खान वन औषधि मंडल के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, महापोर डॉ अजय तिर्की सभापति अजय अग्रवाल सहित काफी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसी उपस्थित थे लगभग चार करोड़ की लागत से कांग्रेस भवन बनेगा । राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा की कांग्रेस भवन हर कांग्रेसी कार्यकर्ता के लिए होगा….।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम इंडियन नेशनल कांग्रेस के कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा , छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित इसके पश्चात कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एकजुटता के साथ कांग्रेसका मजबूत करने की बात कही । इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, अनुपम मेहता, बल्लू तिवारी,ब्लॉक उपाध्यक्ष विषेक गुप्ता, सहित काफी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे ।

Categorized in: