रोमी – अम्बिकापुर- अंबिकापुर नगर निगम देश में चल रहे स्वच्छता सर्वेक्षण में एक बार फिर सिरमौर रहा। दरअसल देश में चल रहे स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के परिणामों की घोषणा कर दी गई है अंबिकापुर को एक से दस लाख की जनसंख्या वाले में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। आज वर्चुअल प्लेटफॉर्म में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के परिणामों की घोषणा की।

इस स्वच्छता सर्वेक्षण में अम्बिकापुर नगर निगम का दबदबा कायम रहा वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुए परिणामों की घोषणा में अम्बिकापुर नगर निगम को 1 से 10 लाख की जन संख्या वाली कैटेगरी में प्रथम स्थान मिला। जबकि 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों में इंदौर प्रथम स्थान पर रहा।सरगुजा एनआईसी में इस स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणामों की घोषण के बाद अंबिकापुर नगर निगम के महापौर अजय तिर्की ने सम्मानित नगर वासियों का आभार व्यक्त किया और स्वच्छता दिदियों को इसका श्रेय दिया। वहीं मीडिया को उन्होंने इस पर धन्यवाद व्यक्त किया।

Categorized in: