अंबिकापुर – भाजपा प्रदेश मंत्री अनुराग सिंह देव ने कहा की किसानों को यदि 5 दिन में यूरिया नही मिला तो भाजपा को सड़क पर उतरने से कोई ताकत रोक नही सकती ,किसान खाद के अभाव में बर्बादी के कगार पर खड़ा है। प्रदेश सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए सिंह देव ने कहा कि किसान अपनी फसल बचाने कई किलोमीटर चल कर खाद की आस में समिति में पहुच रहा हैं किन्तु उसे खाली हाथ लौटना पड़ रहा है यदि कुछ दिन औऱ उन्हें खाद पूरी मात्रा में नही मिला तो फसल की पैदावार ना के बराबर हो जाएगी इसलिए सरगुजा संभाग का किसान कोरोना का भय छोड़ कर खाद लेने समिति जा रहा है परन्तु प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसानो की समस्या का समाधान करने के बजाए तीजा-पोरा तिहार में ढोल पीटने में मस्त हैं।

भाजपा प्रदेश मंत्री अनुराग सिंह देव ने कहा की अंबिकापुर में यूरिया खाद की मांग को लेकर हज़ारों किसानों के कुछ दिनों से परेशान है जब उन की समस्या का समाधान नही हुआ तो किसान मजबूर होकर प्रदर्शन कर रहे है किसान के प्रदर्शन से यह आईने की तरह साफ हो गया है कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ केवल दग़ाबाजी और छल-कपट कर रही है , भाजपा के 15 वर्षों कार्यकाल में किसानों को अपनी ज़रूरतों के लिए कभी भी सड़क पर नहीं उतरना पड़ा, अनुराग सिंह देव ने कहा कि कोरोना काल में सरगुजा संभाग के किसान अपनी खेती-किसानी को बचाने के लिए अपनी ज़िंदग़ी दाँव पर लगाकर सड़क पर उतरने के लिए विवश हो गया है परन्तु किसानों में संक्रमण की चिंता ना तो सरकार को हैं ना ही प्रशासन को , सिंह देव ने कहा कि हम इस बार किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देगे। किसान को अपनी जान से ज्यादा चिंता अपनी फसल की है , ऐसे में हमे भी कोरोना को अलग रखते हुए अन्नदाताओं के लिए सड़क पे आने मजबूर होना पड़ेगा ।

Categorized in: