बलरामपुर(राजेन्द्र ठाकुर)- बलरामपुर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बलरामपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत कतलम को ज्ञापन सौंपा है। वही बलरामपुर के कोतवाली थाना और अजाज थाना सील होने के बाद लगातार बलरामपुर स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों का सैंपल ले रही हैं। बलरामपुर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि बलरामपुर करोना जांच में तीन लोगों का पॉजिटिव आया था इसके बाद करोना जांच की कार्यवाही हो रही थी तभी पुलिस लाइन में उपस्थित उपनिरीक्षक सुरेंद्र दुबे के द्वारा स्वास्थ्य करोना जांच की टीम और विकास खंड कार्यक्रम प्रबंधक के ऊपर अभद्र गाली गलौज दिया गया व चप्पल निकाल कर मारने दौड़ गया। मारपीट की धमकी भी दीया गया स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बलरामपुर पुलिस अधीक्षक से कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य कोरोना वायरस से जूझ रहा है ऐसी स्थिति में हम सभी स्वास्थ्य टीम इस प्रकार के उपनिरीक्षक सुरेंद्र दुबे द्वारा गाली-गलौज मारपीट जैसे व्यवहार करने से हम सभी टीम के सदस्य को आहत हुई है तथा करोना जांच शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न किया गया है। ऐसी स्थिति में जब तक कार्रवाई नहीं होती है ।तब तक हम सभी कोरोना स्वास्थ्य टीम जांच करने में असमर्थ हैं। उन्होंने आग्रह की है कि उक्त विषम परिस्थितियों देखते हुए कार्यवाही की जाए।

Categorized in: