बिलासपुर । श्रीराम समूह की प्रमुख कंपनी श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड ने आज टू-व्हीलर लोन एलिजिबिलिटी वाउचर लॉन्च करने की घोषणा की, जो इस त्योहारी सीजन में अपने सपनों का टू-व्हीलर खरीदने के इच्छुक ग्राहकों के लिए एक अभिनव और अपनी तरह का पहला टू-व्हीलर लोन समाधान है।
वाई एस चक्रवर्ती, एमडी व सीईओ, श्रीराम फाइनेंस ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा, हमें टू-व्हीलर लोन एलिजिबिलिटी वाउचर पेश करते हुए गर्व हो रहा है, जो इस त्यौहारी सीजन में अपने टू-व्हीलर खरीदने का इरादा रखने वाले सभी ग्राहकों के लिए अपनी तरह की पहली पहल है।
श्रीराम फाइनेंस छत्तीसगढ़ में सबसे बड़े टू-व्हीलर फाइनेंसरों में से एक है और यह पहल छत्तीसगढ़ में हमारी स्थिति को मजबूत करने और बढ़ाने में मदद करेगी।
चक्रवर्ती ने आगे बताया, ग्राहक आमतौर पर अपनी पसंद की बाइक खरीदने के लिए रिसर्च करने और उस पर निर्णय लेने में काफी समय लगाते हैं।
हालांकि, वे अक्सर फाइनेंसिंग पहलू को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे लोन प्रदाता चुनने में अनिश्चितता पैदा होती है। बहुत से लोग इस बात से अनजान हैं कि वे अपनी पसंद के टू-व्हीलर के लिए अपनी लोन पात्रता निर्धारित कर सकते हैं।
टू-व्हीलर लोन एलिजिबिलिटी वाउचर के जरिए ग्राहक आसानी से अपनी लोन पात्रता की जांच कर सकते हैं, जिससे उन्हें अपने सपनों का टू-व्हीलर खरीदने का भरोसा मिलता है और साथ ही फाइनेंसिंग की सुलभ उपलब्धता को लेकर आश्वस्त हो जाते है।

Categorized in: