कार निर्माता कंपनी महिंद्रा (Mahindra) ने इस साल अप्रैल में भारतीय बाजार में XUV 3XO लॉन्च की था। अब, इसके डेब्यू के 5 महीने बाद कार निर्माता ने अपनी अपडेटेड सब-फोर-मीटर SUV की कीमत में पहली वृद्धि की है। कंपनी ने वैरिएंट के आधार पर बढ़ोतरी की है। इसमें XUV 3XO के MX1 1.2 पेट्रोल MT, AX5 1.2 पेट्रोल AT, MX2 1.2 पेट्रोल MT, AX5 1.2 पेट्रोल MT वैरिएंट, MX3 1.2 पेट्रोल AT, AX5L 1.2 पेट्रोल MT, AX5L 1.2 पेट्रोल AT, MX2 Pro 1.2 पेट्रोल MT, MX3 1.2 पेट्रोल MT और MX2 Pro 1.2 पेट्रोल AT जैसे वैरिएंट शामिल हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

कीमतों 30,000 तक की बढ़ोतरी
कारवाले की रिपोर्ट के मुताबिक XUV 3XO के MX1 1.2 पेट्रोल MT, AX5 1.2 पेट्रोल AT, MX2 1.2 पेट्रोल MT और AX5 1.2 पेट्रोल MT वैरिएंट अब पहले से ज्यादा महंगे हो गए हैं। कंपनी ने 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है।

कुछ की कीमतों में 25,000 तक की कटौती
इसी तरह MX3 1.2 पेट्रोल AT, AX5L 1.2 पेट्रोल MT, AX5L 1.2 पेट्रोल AT, MX2 Pro 1.2 पेट्रोल MT, MX3 1.2 पेट्रोल MT और MX2 Pro 1.2 पेट्रोल AT वैरिएंट की कीमतों में कंपनी ने 25,000 रुपये तक कटौती की है। मतलब कि ये वैरिएंट अब पहले से ज्यादा सस्ते हो गए हैं।

इनकी कीमतों में 10,000 की बढ़ोतरी
MX2 Pro 1.5 डीजल MT, MX3 1.5 डीजल MT, MX3 1.5 डीजल AMT, AX5 1.5 डीजल MT और AX5 1.5 डीजल AMT वैरिएंट खरीदने वाले ग्राहकों को अब पुरानी कीमतों की तुलना में अतिरिक्त 10,000 खर्च करना होगा। सभी अन्य वैरिएंट की कीमतें अपरिवर्तित हैं।
इंजन, कीमत, कलर और वैरिएंट
XUV 3XO की कीमतें अब एंट्री लेवल के MX1 1.2 पेट्रोल MT वैरिएंट के लिए 7.79 लाख से लेकर टॉप-एंड AX7L 1.2 पेट्रोल AT वैरिएंट के लिए 15.49 लाख तक जाती है। नेक्सन (Nexon) और ब्रेजा (Brezza) रायवल इस एसयूवी को तीन इंजन और ट्रांसमिशन विकल्पों में पेश किया जाता है। इसके अलावा ग्राहक XUV 3XO को 8 कलर ऑप्शन और 9 वैरिएंट में से चुन सकते हैं।

Categorized in: