CSSR Recruitment 2024: पढ़ाई पूरी करने के बाद रिसर्च के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च (ICSSR) ने रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। जी हां, आईसीएसएसआर ने 4 अक्टूबर से Minor और Major Research Projects के लिए ऑफिशियल वेबसाइट icssr.org पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं अप्लाई करने की आखिरी तारीख 24 अक्टूबर 2024 है।

आईसीएसएसआर सामाजिक और मानव विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में रिसर्च को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शोधकर्ताओं के लिए यह अवसर लेकर आया है। संस्थान ने प्रमुख (Major) और लघु (Minor) रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अभ्यर्थी अपनी इच्छानुसार इकोनॉमिक्स/डेवलपमेंट स्टडीज, मैनेजमेंट, कॉमर्स, सोशियोलॉजी/सोशल वर्क/कल्चरल स्टडीज, जेंडर स्टडीज, हेल्थ स्टडीज एजुकेशन आदि विषयों में रिसर्च के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Research Associate Qualification: योग्यता
प्रोजेक्ट स्टाफ मंथली रिमुनरेशन (Monthly Remuneration) योग्यता
रिसर्च एसोसिएट 47,000/- सोशल साइंस से न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएट/NET पास/एमफिल/पीएचडी और दो साल बतौर रिसर्च असिस्टेंट अनुभव
रिसर्च असिस्टेंट 37,000/- सोशल साइंस से के विषय से न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ नेट/एमफिल/पीएचडी
फील्ड इनवेस्टिगेटर 20,000 सोशल साइंस के विषय से न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों केसाथ पोस्ट ग्रेजुएट
Research Jobs Salary: बजट
रिसर्च प्रोजेक्ट के बजट की बात करें तो माइनर प्रजोक्ट की 12 महीने की अवधि के लिए बजट 15 लाख निर्धारित किया गया है। वहीं मेजर प्रजेक्ट की अवधि 24 महीने यानी 2 साल की होगी ओर इसका बजट 30 लाख है। रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए उम्मीदवारों को आवेदन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को इंटरेक्शन/प्रेजेंटेशन आदि के लिए आईसीएसएसआर बुलाया जाएगा। इसमें चयनित अभ्यर्थियों की लिस्ट आईसीएसएसआर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

ऑफलाइन भी भेजें फॉर्म
ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म भरने के साथ अभ्यर्थियों को ऑफलाइन फॉर्म की हार्डकॉपी भी आयोग को भेजनी होगी, जिसकी लास्ट डेट 31 अक्टूबर 2024 है। पता है- “दी डिप्टी डायरेक्टर (रिसर्च), रिसर्च प्रोजेक्ट डिवीजन, आईएसएसआर, जेएनयू इंस्टीट्यूशनल एरिया, अरूण असफ अली मार्ग, नई दिल्ली-110067।” अन्य किसी भी जानकारी के लिए आईसीएसएसआर की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें।

Categorized in: