शक्ति की अराधना में डूबा समूचा एमसीबी जिल

शीतला माई की मढ़िया में उमड़ रहा आस्था का सैलाब

मनेंद्रगढ़ (एमसीबी) । शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर समूचा एमसीबी जिला शक्ति की अराधना में डूबा हुआ है। मनेंद्रगढ़ शहर की आस्था का प्रतीक अराध्य देवी मां शीतला माई की मढ़िया में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। रोजाना आयोजित संध्या महाआरती में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ पहुंच रही है। माई की मढ़िया में विराजमान मां शीतला माता की पूजा आराधना करने सुबह 5 बजे से लेकर देर रात तक श्रद्धालु भक्तों की भीड़ पहुंच रही है । जो भी भक्त मां शीतला माता की पूजा आराधना सच्चे मन से करता है उसकी मां शीतला माता अवश्य मनोकामना पूर्ण करती हैं । शारदीय नवरात्रि में श्रद्धालु भक्त अपनी श्रद्धा भक्ति के अनुसार माता की पूजा व आराधना कर रहे हैं । बहुत से भक्त नवरात्र के पूरे 9 दिन तक माता की उपासना कर निर्जला व्रत कर रहे हैं वहीं कुछ भक्त प्रथम दिन, पंचमी एवं अष्टमी को व्रत रखकर माता की पूजा आराधना कर रहे हैं । पूजा पंडालों में मां भगवती नव दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना कर विधि विधान से मंत्रोचार के साथ पूजा आराधना की जा रही है । समूचा एमसीबी जिला मां भगवती की आराधना में लीन है । मनेंद्रगढ़ शहर की आराध्य देवी मां शीतला मंदिर में श्रद्धालु भक्तों के द्वारा महा भोग भंडारे का आयोजन किया जा रहा है जहां पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त पहुंचकर माता का दर्शन लाभ लेकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं । माई की मढ़िया में पहुंच रही भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है ।

Categorized in: