राजेन्द्र ठाकुर (राजू)बलरामपुर बलरामपुर, सेमरसोत अभ्यारण्य के अंतर्गत वन परिक्षेत्र बलरामपुर में वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उप निदेशक एलिफेंट रिजर्व सरगुजा निवास तेनेटी (आईएफएस) के निर्देशन में एवं अधीक्षक सेमरसोत अभ्यारण्य बी.एस. भगत के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
2 अक्टूबर से शुरू हुए इस सप्ताह के अंतर्गत, 3 और 4 अक्टूबर को न्यू बाल विघा निकेतन स्कूल, बलरामपुर में चित्रकला और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में कक्षा 4 से 12 तक के लगभग 100 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने वन्यजीव संरक्षण के महत्व को समझते हुए अपनी रचनात्मकता और लेखन कौशल का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर प्रतिभागियों को उप निदेशक, एलिफेंट रिजर्व सरगुजा, अम्बिकापुर के द्वारा प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ भी दी गईं।
वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के इस आयोजन ने बच्चों और समुदाय में वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति एक नई जागरूकता पैदा की है, जो पर्यावरण के प्रति उनके दायित्वों को समझने में सहायक होगी।

Categorized in: