राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर
बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में राजेश ज्वेलर्स में हुई लूट की घटना के बाद, आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी किए गए सामान की बरामदगी ने व्यापारी वर्ग में खुशी की लहर दौड़ा दी है। इस सफलता पर व्यापारी संघ के जिला अध्यक्ष छोटेलाल गुप्ता और कई व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर को बधाई दी।
व्यापारियों ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि जिस तरह से टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई है, वह जिले के लिए गर्व की बात है। इस दौरान व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया है की व्यापारी धर्मेंद्र केसरी के मौत  की जांच में भी तेजी लाई जाने की बात कही
उन्होंने पुलिस अधीक्षक से इस घटना पर विशेष ध्यान देने की अपील की है।

Categorized in: