माई की मढ़िया में संध्या महाआरती का रोजाना आयोज

महाआरती में शामिल होने हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की पहुंच रही भीड़

मनेंद्रगढ़ (एमसीबी)। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर पूरे नवरात्रि के 9 दिन तक माई की मढ़िया में महाआरती का आयोजन प्रति वर्षों की भांति इस वर्ष भी किया जा रहा है जिसमें श्रद्धालुओं की हजारों की संख्या में भीड़ पहुंच रही है । नवरात्रि के पहले दिन माई की मढ़िया में आयोजित महाआरती में क्षेत्रीय विधायक व छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित किया एवं क्षेत्रवासियों के लिए सुख समृद्धि की मंगल कामना की। मनेंद्रगढ़ शहर के हृदय स्थल में स्थित माई की मढ़िया में विराजमान मां भगवती शीतला माता शहर की आस्था का प्रतीक व अराध्य देवी हैं। माई की मढ़िया में मां शीतला माता की पूजा आराधना करने साल के बारहों मास श्रद्धालु भक्तों की भीड़ पहुंचती है । माई की मढ़िया सेवा समिति के द्वारा चैत्र नवरात्रि एवं शारदीय नवरात्रि में प्रतिवर्ष महाआरती का विशेष आयोजन किया जाता है । श्रद्धालु भक्तों के द्वारा नवरात्रि के पूरे 9 दिन तक महाआरती का आयोजन कर विशाल भोग भंडारे का आयोजन किया जाता है । प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर माई की मढ़िया में नवरात्रि के प्रथम दिन से लेकर नवरात्रि के आखिरी दिन तक महाआरती का आयोजन किया गया है इसके साथ ही प्रतिदिन विशाल भोग भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है । माई की मढ़िया में आयोजित महाआरती में शामिल होने हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच रही है। माई की मढ़िया में विराजमान मां शीतला माता सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।

Categorized in: