राजेन्द्र ठाकुर (राजू)बलरामपुर

बलरामपुर: विश्व हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष मनीष सिंह (पम्मू) और युवा ठेकेदार सोनू चौबे ने बलरामपुर जिले में मानवता और श्रद्धा की मिसाल पेश की है। दोनों ने हनुमान मंदिर और माता सती मंदिर में टाइल्स लगवाकर श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखा।
मनीष सिंह ने बताया कि गर्मी में हनुमान मंदिर के सामने की टाइल्स  में तेज धूप के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी होती थी। वहीं बरसात के दिनों में फिसलन का खतरा भी बना रहता था। जिसको देखते हुए वहां पर सेंड का निर्माण कराया गया ओर, मुख्यालय स्थित माता सती मंदिर में भी टाइल्स की कमी महसूस की जा रही थी।
मनीष सिंह और सोनू चौबे ने श्रद्धालुओं की इस समस्या को समझते हुए हनुमान मंदिर में सेंड और माता सती मंदिर में टाइल्स लगाने का बीड़ा उठाया। उनके इस नेक कार्य को अब जिले भर में सराहा जा रहा है।
शहरवासी और श्रद्धालु, दोनों ही इन दोनों युवाओं के इस सेवा भाव से प्रभावित हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं।

Categorized in: