स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर व मेगा स्वास्थ्य कैंप का आयोजन आ

मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह मनाया जाएगा स्वास्थ्य मंत्री का जन्मदिन

मनेंद्रगढ़ (एमसीबी) । छत्तीसगढ़ शासन में स्वास्थ्य मंत्री एवं मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ऊर्जावान विधायक श्याम बिहारी जायसवाल का आज 1 अक्टूबर 2024 मंगलवार को जन्मदिन है । स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का जन्मदिन जोर शोर से मनाने की तैयारी भाजपा कार्यकर्ताओं व आम जनता के द्वारा की गई है । स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिन के अवसर पर 1 अक्टूबर 2024 मंगलवार को नगर निगम चिरमिरी कार्यालय के पास मंगल भवन पोंड़ी में मेगा स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया है जिसमें हृदय रोग, अस्थि रोग, नेत्र रोग सहित सभी रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर उपस्थित रहेंगे । मंगल भवन पोंड़ी में स्वास्थ्य कैंप प्रातः 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित है जिसका लाभ क्षेत्र की जनता से उठाने हेतु अपील की गई है । इसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ा बाजार में नेत्रदान शिविर का आयोजन किया गया है जो प्रातः 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित है । मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में इस तरह का मेगा स्वास्थ्य कैंप पहली बार आयोजित किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री व मनेंद्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल का जन्मदिन मनाने की तैयारी पूरे मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं व आम जनता के द्वारा जगह-जगह की गई है । चिरमिरी हल्दीबाड़ी, गोदरीपारा, बड़ा बाजार चिरमिरी, छोटी बाजार चिरमिरी, डोमन हिल, कोरिया कॉलरी, गेल्हापानी, खड़गवां, उधनापुर, पाराडोल, लेदरी, मनेंद्रगढ़ सहित जगह-जगह जन्मदिन मनाने की तैयारी कार्यकर्ताओं के द्वारा की गई है । सभी जगह स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल पहुंचेंगे ‌। अपने जन्मदिन पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सबसे पहले अपने निवास मनोरमा रतनपुर से प्रस्थान कर चनवारीडांड़ महामाया मंदिर पहुंचेंगे जहां पर मां महामाया की विधिवत पूजा अर्चना कर क्षेत्र की जनता के लिए खुशहाली व सुख समृद्धि की कामना करेंगे इसके पश्चात अपने अगले कार्यक्रमों के लिए प्रस्थान करेंगे ।

Categorized in: