• बलरामपुर कलेक्टर रिमीजीयूस एक्का के निर्देशन में बलरामपुर जिले में 18 से 19 सितंबर को विशेष ग्राम सभाहोना था वही बलरामपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बड़की महरी में भी ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसमें बलरामपुर तहसीलदार और जनपद अध्यक्ष ने भी सामिल हुए लिया।
    ग्राम सभा में उपस्थित लोगों को जाति प्रमाण पत्र की विभिन्न पात्रता संबंधी जानकारियाँ प्रदान की गई। तहसीलदार ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर सभी ग्राम पंचायतों में इस तरह की सभा आयोजित की जा रही है। खासतौर पर, उन्होंने अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया पर जानकारी दी, ताकि वे इस लाभ का सही तरीके से इस्तेमाल कर सकें।
    सभा में उपस्थित लोगों ने अपनी समस्याएँ भी उठाईं, जिनका तत्काल समाधान किया गया। पंचायत सचिव रतन सिंह, सरपंच लघुत्तम प्रसाद, और ग्राम सभा अध्यक्ष सहित पंचायत के अन्य पंच भी इस बैठक में मौजूद रहे

इस प्रकार की बैठकें ग्राम पंचायतों में शिक्षा और प्रशासनिक समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं,

Categorized in: