बलरामपुर, बलरामपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने निर्दयता की सारी हदें पार करते हुए दो बेजुबान गायों को एयर गन से गोली मार दी। आरोपी की पहचान बलरामपुर नगर पालिका अध्यक्ष के पति परम मिंज के रूप में हुई है, जो पहले से ही कई गंभीर अपराधों में लिप्त रहा है। बताया जाता है कि परम मिंज गौ मांस की अवैध बिक्री के आरोप में पहले भी गिरफ्तार हो चुका है।
बलरामपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि बुधवार शाम मिशन रोड निवासी उमेश ने थाने में शिकायत दर्ज कराया था कि परम मिंज ने उसकी दो गायों को एयर गन से गोली मारकर घायल कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से एयर गन भी जब्त कर लिया है।
फिलहाल आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस घटना ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है और लोगों में आक्रोश का माहौल है। इस घटना ने समाज में बेजुबान जानवरों के प्रति क्रूरता और हिंसा के खिलाफ सख्त कानूनों की आवश्यकता को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

सनातन सेवा समिति का अध्यक्ष दिलीप सोनी ने इस घटना को निंदा करते हुए कहा कि जिस तरीके से बलरामपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है शासकीय वाहन चालक भी है मैं जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों से अपील करता हूं कि ऐसे आरोपी को तत्काल इसके पद से बर्खास्त किया जाए

Categorized in: