विधि विधान से पूजे गए देव शिल्पी भगवान विश्वकर्म

मनेंद्रगढ़ (एमसीबी) । जिलेभर में मंगलवार को देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि विधान से पूजा आराधना हर्षोल्लास पूर्वक की गई । वास्तु कला व शिल्प के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा आराधना मनेंद्रगढ़ शहर के अलग-अलग औद्योगिक संस्थानों में की गई । लोगों ने अपने घरों में रखे मशीन, वाहन व इलेक्ट्रॉनिक समान की साफ-सफाई कर पूजा की। शहर से लेकर गांव तक जगह-जगह भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। विश्वकर्मा पूजन को लेकर जिले के औद्योगिक संस्थानों, कोयला खदानों, रेलवे विभाग, नगरपालिका जल प्रदाय शाखा समेत अन्य जगहों पर आकर्षक ढंग से साज सज्जा कर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से पूजा आराधना की गई। दिनभर लोग पूरी उत्साह के साथ विश्वकर्मा पूजा में जुटे रहे जगह-जगह भोग भंडारे का भी आयोजन किया गया जहां पर श्रद्धालु जन पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। विभिन्न इंजीनियरिंग वर्कशॉप, वाहनों के शो रूम, गैरेज, औद्योगिक क्षेत्रों, फैक्ट्रियों, लोहे की दुकान, साईं फैब्रिकेटर्स, वाहन शोरूम, सर्विस सेंटर आदि में मशीनों, औजारों की सफाई व रंग रोगन कर पूरी आस्था और विश्वास के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा आराधना की गई।

Categorized in: