Lenovo एक नया टैबलेट लॉन्च करने की तैयारी में है, जो गेमिंग के शौकीनों के लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। दरअसल, लेनोवो ने अपने वीबो अकाउंट के जरिए कंफर्म किया है कि पॉपुलर लीजन Y700 गेमिंग टैबलेट का नया वर्जन जल्द ही लॉन्च होने वाला है। हालांकि, कंपनी ने बहुत ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है लेकिन इतना जरूर कहा कि यह जल्द आने वाला है। हालांकि, टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन द्वारा शेयर की गई गीकबेंच 5 लिस्टिंग से इसमें मिलने वाले संभावित हार्डवेयर के बारे में कुछ जानकारी सामने आई है।

12GB और पावरफुल स्नैपड्रैगन प्रोसेसर
लिस्टिंग से पता चलता है कि लेनोवो डिवाइस, जिसे Y700 माना जा रहा है, स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट और 12GB रैम से लैस होगा। डिवाइस ने सिंगल-कोर में 2,209 अंक और मल्टी-कोर टेस्ट में 6,509 अंक स्कोर किए हैं। पिछले मॉडल पर स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिप की तुलना में नए प्रोसेसर से एक बड़ा परफॉर्मेंस बूस्ट मिल सकता है।

घर बैठे तुरंत पाएं ₹10 लाख तक का लोन!
मोबाइल नंबर एंटर करेंऑफर चेक करें
गीकबेंच लिस्टिंग Y700 की प्रोसेसिंग पावर की एक झलक प्रदान करती है, लेकिन डिस्प्ले, स्टोरेज ऑप्शन और बैटरी कैपेसिटी जैसी डिटेल्स अभी भी सामने नहीं आई है। इसे किन बाजारों में लॉन्च किया जाएगा, फिलहाल इस बात का भी खुलासा नहीं हुआ है लेकिन कंपनी के लॉन्च पैटर्न को देखते हुए कहा जा सकता है कि इसे सबसे पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा और बाद में अन्य बाजारों में उतारा जाएगा।

पुराने Lenovo Y700 (2023) के स्पेसिफिकेशन
लीजन Y700 (2023) में 8 इंच का डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2560×1600 पिक्सेल, 343 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी, 100% डीसीआई-पी3 कलर गैमट, 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट है।

इसमें स्नैपड्रैगन 8+ जनरेशन 1 प्रोसेसर के साथ LPDDR5X रैम और UFS 3.0 स्टोरेज है। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सेल का डुअल रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है।

बैटरी लाइफ की बात करें तो, लीजन Y700 (2023) में 6550mAh की बैटरी है और यह 45W सुपर फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, टैबलेट में बैटरी की सुरक्षा और परफॉरमेंस को बढ़ाने के लिए बायपास चार्जिंग के साथ-साथ चार्जिंग और हेडफोन यूज करने के लिए डुअल यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए गए हैं।

Categorized in: