अंबिकापुर। होली क्रॉस वीमेन्स कॉलेज, अंबिकापुर के प्रेक्षागृह में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सि. शांता जोसेफ के निर्देशन में फीस्ट डे-2024 का आयोजन किया गया। आयोजन का आगाज दीप प्रज्ज्वलित करके व होली क्रॉस के प्रवर्तकों को दीपांजलि व श्रद्धासुमन अर्पित करके किया गया। छात्रा अंजू खेस व समूह द्वारा ईश्वरीय वंदना नृत्य के माध्यम से की गई।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सि. शांता जोसेफ द्वारा छात्राओं को संबोधित करते हुए फीस्ट डे के इतिहास को क्रमवार बताते हुए पवित्र कूस के विजय पर्व को संदर्भित किया। उन्होंने होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज के फीस्ट डे, 14 सितम्बर दिन विशेष की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए संस्था के प्रवर्तक फादर थियोदोसिसुस फ्लोरेंटिनी तथा मदर मारिया तेरेसा शेरर के अमूल्य योगदान के बारे में बताया। उन्होंने फीस्ट डे पर सभी को शुभाशीष दिया। कार्यक्रम में डॉ. कल्पना गुहा, सहायक प्राध्यापक द्वारा स्वरचित कविता पाठ किया गया। आलोक चक्रवर्ती सहायक प्राध्यापक द्वारा होली क्रॉस वीमेन्स कॉलेज का परिचय अतीत से अद्यतन तक दिया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। मंच संचालन छात्रा सानवी जायसवाल, जाहन्वी मुखर्जी, समन ने एवं धन्यवाद ज्ञापन छात्रा आकांक्षा जायसवाल ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए पुरस्कार वितरित किया गया। प्रथम स्थान बस्तर नृत्य शैली की प्रस्तुती पर रुपल व समूह, द्वितीय स्थान कॉमेडी एक्ट ड्रामा की प्रस्तुती पर मानसी सिंह व समूह व तृतीय स्थान राजस्थानी डांस में कशिश व समूह को मिला। इस दौरान महाविद्यालय की उप-प्राचार्य डॉ. सि. मंजू टोप्पो, सि. वेलेन्टीना टोप्पो, सि. रजत, सि. रेश्मा एक्का, सि. शीला बरवा, डॉ. सि. दिव्या गुलाब मिंज के अलावा महाविद्यालय परिवार के अन्य सिस्टर, सहायक प्राध्यापक, कर्मचारी व छात्राओं की उपस्थिति रही।

Categorized in: