अंबिकापुर। कराकट तोड़कर दुकान के अंदर घुसे चोरों ने लगभग 33 हजार रुपये के कपड़ों की चोरी कर ली। रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच में लिया है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम पड़ौली मुख्य मार्ग में कान्ता गुप्ता पति सुभाष गुप्ता कपड़ा दुकान का संचालन करती है। बीते 10 सितम्बर को सुबह दुकान आने के बाद कुछ पैसे लेकर बस से बेटी का तबियत खराब होने के कारण डॉक्टर से इलाज व परामर्श के लिए अंबिकापुर आ गई थी। शाम को बस से अंबिकापुर वापस आने के बाद वह दुकान में नहीं रूकी और पडौली भंडारपारा में स्थित अपने घर चली गई थी। बुधवार को दिन में 11 बजे दुकान खोली तो छत का कराकट तोड़कर घुसे चोर पीछे का दरवाजा खोलकर साड़ी, लोवर, टी शर्ट, शर्ट, जिन्स सहित अन्य कपड़े ले गए थे, जिसकी कुल कीमत लगभग 33 हजार रुपये बताई गई है। धौरपुर थाना पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध केस दर्ज करके जांच में लिया है।

Categorized in: