Motorola Smartphone at Discount: अगर आप बड़े डिस्काउंट पर Motorola का बेस्ट सेलिंग फोन मोटोरोला एज 30 फ्यूजन खरीदना चाहते हैं तो आपके पास मौका है। क्योंकि मोटोरोला का यह फोन मोटो की ऑफिशियल वेबसाइट पर 15,000 रुपये के डिस्काउंट पर बेचा जा रहा है। इस फोन में आपको शानदार डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी मिल जाएगी। फोन 144Hz के रिफ्रेश रेट, 32MP सेल्फी कैमरा और ड्यूल स्टीरियो स्पीकर फीचर्स से लैस है। चलिए डिटेल में बताते हैं डील के बारे में:

Motorola Edge 30 Fusion पर बड़ा डिस्काउंट
मोटोरोला एज 30 फ्यूजन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट को 39,999 रुपये के स्पेशल प्राइस पर लॉन्च किया गया था। अब मोटोरोला।इन पर यह फोन 15000 रुपये के डिस्काउंट के बाद 24,999 रुपये में बेचा जा रहा है। क्रेड UPI से फोन को खरीदने पर 500 रुपये का कैशबैक मिलेगा। फोन पर कोई एक्सचेंज डिस्काउंट नहीं हैं।

Motorola Edge 30 Fusion के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
मोटो के फोन में 6.55 इंच का फुल एचडी+ pOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 भी दिया गया है। इस फोन में आपको 8GB LPDDR5 रैम और 128GB के UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी।

फोन में प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 888+ 5G चिपसेट मिलता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें रियर पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे दिए गए हैं। इनमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड ऐंगल और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा लगा है।

फोन में 4400mAh की बैटरी दी गई है जो 68 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दमदार साउंड के लिए फोन में डॉल्बी ऐटमॉस और ड्यूल स्टीरियो स्पीकर दिया गया है। फोन वॉटर प्रोटेक्शन के साथ आता है।

 

Categorized in: