चुनाव घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा कर युवा सरपंच ने गिनाए अपने काम।

रामानुजनगर। ग्राम पंचायत परशुरामपुर के युवा सरपंच लालकेश्वर सिंह द्वारा चुनाव पूर्व अपने घोषणा-पत्र के परिपालन में करमा त्योहार पर सभी बीपीएल परिवारों को नि: शुल्क चावल शक्कर चना एवं नमक का सामुहिक रूप से वितरण किया गया। सरपंच द्वारा आयोजित चावल महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के छायाचित्र पर द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके साथ ही सरगुजा के पारंपरिक करमा नृत्य तथा बालक बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में 25 हितग्राहियों को नवीन राशनकार्ड कार्ड का भी वितरण किया गया। सरपंच लालकेश्वर सिंह ने ग्रामवासियों को करमा त्योहार की शुभकामनाएं देते हुए करमा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने की अपील की। इस दौरान करमा टीम को 3100 रूपए नगद तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया, सरपंच ने अपने पौने पांच साल के कार्यकाल के दौरान ग्राम पंचायत में किए गए विकास कार्यों को गांव की जनता के समक्ष रखा वहीं उपस्थित ग्रामीणों ने युवा सरपंच के काम की सराहना करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में पुनः जीताकर सरपंच बनाया जाएगा। कार्यक्रम में जनपद सदस्य परमेश्वर सिंह, पटेल बली राम,गंवटिया राम प्रसाद मरकाम, कुर्बान खान, वाहिद मोहम्मद, तुलेश्वर सिंह, शिवपाल दास, कमलेश मरावी, उमेश्वर सिंह कवल साय इसराइल खां, घनश्याम सिंह, गोपाल सिंह,कपिल पोया,राधा,अमान खां, शिवपाल सहित उपसरपंच पंचगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

Categorized in: