अम्बिकेश गुप्ता / कुसमी। थाना अंतर्गत नशीली सिरप का जखीरा पकड़ने में कुसमी पुलिस ने सफलता हासिल किया हैं. भारी मात्रा में नशीली सिरप क्षेत्र में खपत किया जाता हैं इस पर अंकुश लगाने कुसमी के नव पदस्थ थानेदार प्रकाश राठौर ने मुहिम चलाना शुरु कर दिया हैं। इस कार्यवाही से नशीली सिरप खरीदी बिक्री करने वालों में खौफ हैं पुलिस ने एक आरोपी को जेल भेज दिया हैं वहीं पुलिस के इस कार्यवाही पर सवाल खड़ा करते हुए आरोपी के पिता ने भेदभाव पूर्ण कार्यवाही करने की बात कहते हुवे मामलें से जुड़े दो लोगों को छोड़ दिये जाने की बात कही हैं।

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामकृष्ण साहू एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत कतलम द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों पर नकेल कसने एवं कार्यवाही करने के निर्देशन में व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश राठौर द्वारा टीम गठित कर 18 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर कुसमी निवासी यासीन खान पिता नूर मोहम्मद उम्र 32 वर्ष के कब्जे से घर में रखे अवैध रूप से बिक्री हेतु मादक पदार्थ प्रतिबंधित कफ सिरप महाएक्स 100-100 एमएल की 170 सीसी जिसकी राशि 22,950 एवं प्रतिबंधित कफ सिरप ऑनरेक्स की 100-100 एमएल की 80 सीसी राशि 9,600 की कुल 31 हजार 550 रुपये की प्रतिबंधित कफ सिरफ़ 250 सीसी जप्त कर आरोपी मोहम्मद यासीन खान के विरुद्ध थाना कुसमी में धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया. न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेज दिया गया हैं। कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रकाश राठौर, सहायक उपनिरीक्षक भगवती प्रसाद कुर्रे, प्रधान आरक्षक रोशन लकड़ा, अमरेंद्र सिंह सागर सिंह, बाबूलाल पैकरा, राधेश्याम पैकरा, राजेंद्र कश्यप, संदीप बेेक, अनिल साहू, धीरेंद्र चंदेल एवं महिला आरक्षक संगम सुचिता का सराहनीय योगदान रहा।

आरोपी के पिता ने पुलिस पर लगाया भेदभावपूर्ण कार्यवाही का आरोप, कहा दो लोगो को छोड़ दिया गया

गिरफ्तार आरोपी यासीन के पिता नूर मोहम्मद ने पुलिस की इस कार्यवाही को भेदभावपूर्ण बताते हुए आरोप लगाया है कि इस केश में दो और लोग शामिल थे जिन्हें छोड़ दिया गया। आगे उसने बताया कि हम लोग गरीब परिवार से हैं मेरे बेटे के पास इतना पैसा नहीं है. जो ज्यादा मात्रा में नशीली कफ सिरप खपाने का काम कर सके इसमें कुसमी के एक मेडिकल स्टोर संचालक शामिल हैं. उसी के द्वारा ही झारखंड के गढ़वा से ट्रक के माध्यम सिरफ मंगवाकर क्षेत्र में खपाने की तैयारी थी. उक्त मेडिकल स्टोर संचालक को भी पुलिस द्वारा पकड़ा गया था. इसके अलावा पुत्र यासीन को पकड़ने के बाद कुसमी पुलिस के द्वारा मेरे बेटे के मोबाइल नंबर से शंकरगढ़ के एक युवक को कफ सिरप लेने के लिए बुलाया गया जो मंगलवार के शाम को कफ सिरफ़ लेने पहुँच गया. जिसे पुलिस ने कुसमी से लगे ग्राम सेमरा में पकड़ लिया गया। लेकिन मंगलवार देर शाम तक कुसमी के मेडिकल स्टोर संचालक व शंकरगढ़ से कफ सिरप लेने पहुँचे युवक को पुलिस द्वारा छोड़ दिया गया. जबकी उसके पुत्र यासीन के खिलाफ कार्यवाही कर उसे जेल भेज दी गई. यासीन के पिता नूर मोहम्मद का कहना है कि जब मेडिकल स्टोर संचालक व शंकरगढ़ का युवक भी इस मामले में शामिल हैं तो उनके खिलाफ कार्यवाही क्यो नही की गई. पुलिस पर उसने कथित दो लोगो से लेनदेन कर छोड़ने का गम्भीर आरोप लगाया हैं. जो जांच का विषय हैं।

मामलें में एसडीओपी मनोज तिर्की ने कहा जांच उपरांत कार्यवाही की जावेंगी।

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश राठौर से भेदभावपूर्ण कार्यवाही के आरोप के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा नासिला पदार्थ जिस स्थान से मिला वहां के आरोपी पर कार्यवाही की गईं आरोप निराधार हैं. किसी प्रकार का आधार होता तो उस दिशा में अन्य लोगों पर भी कार्यवाही की जाती।

Categorized in: