गिरिजा ठाकुर 

 अंबिकापुर। चोरी की मोटरसाइकिल को छलपूर्वक मॉडिफाइड कर बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाशते 02 आरोपियों को थाना मणिपुर पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 02 मोटरसाइकिल बरामद करने में पुलिस को सफलता मिली है।
मणिपुर थाना पुलिस टीम को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सांडबार निवासी इन्दर सोनवानी अपने साथी राहुल तिग्गा के साथ मिलकर चोरी की मोटरसाइकिल को मॉडिफाई कर पार्ट्स बदली कर दिया है और बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। पुलिस टीम ने संदेही इन्दर सोनवानी के घर के पास छापामार कार्रवाई की और मौके पर मिले संदेही इन्दर सोनवानी 45 वर्ष निवासी सांडबार एवं राहुल तिग्गा 20 वर्ष निवासी बिशुनपुर खुर्द थाना गांधीनगर से पूछताछ की और इनके कब्जे से 02 मोटरसाइकिल बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये जप्त किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल का नंबर प्लेट एवं अन्य पार्ट्स आरोपियों द्वारा कटर मशीन से काटकर परिवर्तित करना और बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश करना स्वीकार पाया। आरोपियों से जप्त मोटरसाइकिल के संबंध में वैधानिक दस्तावेज की मांग की तो उक्त मोटरसाइकिल का दस्तावेज नहीं होना पाया। पूछताछ करने पर चोरी की मोटरसाइकिल को छलपूर्वक मॉडिफाइड कर बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश करना स्वीकार किया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाने के मामले में पुलिस ने धारा 35(3) बीएनएस कायम कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी मणिपुर निरीक्षक दुर्गेश्वरी चौबे, सहायक उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे व ललन गुप्ता, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, प्रधान आरक्षक पीतांबर सिंह, आरक्षक अतुल शर्मा, सुरेश गुप्ता, उमाशंकर साहू, समीर तिर्की, मुकेश चौधरी शामिल रहे।

Categorized in: