अंबिकापुर – जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के कोरबा लोकसभा के प्रभारी राजेश सिंह सिसोदिया ने अपने पद से त्यागपत्र देते हुए सक्रिय राजनीति को अलविदा कह दिया है ।
उन्होंने पत्र जारी कर कहा कि मैं सामाजिक क्षेत्र से राजनीतिक क्षेत्र में जोगी परिवार के आह्वान से प्रभावित होकर आया था मुझे यहां सर्वोत्तम अवसर प्रदान किए गए जिसके लिए में सदैव उनका आभारी रहूंगा लेकिन मैं स्वयं को राजनीतिक स्वरूप में नहीं ढाल पाया हूं जो मेरी बड़ी असफलता है इस कारण में सक्रिय राजनीति से पृथक हो रहा हूं मैं भविष्य में किसी अन्य राजनीतिक दल में नहीं जाऊंगा ।
श्री सिंह ने कहा कि मैं स्वर्गीय पीवी नरसिम्हा राव व अजीत जोगी से सर्वाधिक प्रभावित रहा हूं और मैं इन्हें की विचारधारा को मानता हूं और रहूंगा और मैं जोगी परिवार के सदैव साथ रहूंगा ।

Categorized in: