महंगई(मिथलेश जायसवाल)- प्रेमनगर विकासखंड के ग्राम पंचायत नवापारा खुर्द में नवनिर्मित गौठान से 28 मवेशी 4 दिन पूर्वा से लापता थे। ग्रामीणों के बताए अनुसार कुछ दिन पूर्व आसपास में घूम रहे लावारिस मवेशियों को गौठान में सुपुर्द कर पावती लिया गया था। सुपुर्द करने के 2 दिन बाद अचानक से गौठान में मवेशी नहीं दिखने पर पूछताछ की गई जिस पर ग्राम के ही महिला स्वयं सहायता समूह जो कि गौठान में गोबर खरीदी का कार्य करते हैं उन्होंने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति व तीन अन्य लोग मवेशियों को गौठान से बाहर ले जा रहे थे जब हमने पूछा तो उनके द्वारा कहा गया कि मवेशियों को चराने के लिए दूसरे के पास देने जा रहे हैं जबकि गौठान में ही चारागाह बना हुआ है। लेकिन महिला सहायता समूह द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने के बाद मामले का तब उजागर हुआ जब सभी मवेशी व 4 आरोपी रायगढ़ जिले के कापु थाने में प्रभारियों द्वारा पकड़ा गया। जबकि मुख्य आरोपी फरार बताया जा रहा है पकड़े गए चार आरोपी पैदल के रास्ते ले जाने वाले मजदूर बताए जा रहे हैं पकड़े जाने पश्चात इनसे कोई मिलने नहीं आया तब थाना अधिकारियों ने इनकी बात आरोपियों के परिजन से कराई।

ग्रामीण क्षेत्र में बैठक उजागर हुई जब आरोपियों के परिजन गांव में बताने लगे कि हमारे घर के लोग कापू थाना में पकड़ाए हैं पशु ले जाते यह पूरा मामला पंचायत व पशु तस्कर की सांठगांठ से तस्करी की जाने की मामला बताया जा रहा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक गौठान निर्माण योजना भी है जो मुख्यमंत्री की ड्रीम प्रोजेक्ट माना जा रहा है जिसमें आसपास में आवारा पशुओं व लोगों द्वारा अपने खुद के गाय बैलों को रखने के लिए लाखों की लागत से बनाई जा रही है। लेकिन शुरुआती दिनों से ही विवादों के घेरे में गौठान निर्माण उलझता जा रहा है। हद तो तब हो गई जब इस पंचायत में रखे गए पशुओं की तस्करी सामने दिखने लगी।

इस मामले में काबू थाना प्रभारी धनीराम राठौर का कहना है कि हमारे द्वारा 28 नग पशुओं को जिसमें गाय बैल हैं उन्हें पकड़ा गया है मुख्य आरोपी फरार है जबकि उसके द्वारा लाया जा रहा 4 मजदूर धरे गए हैं जिनमें से दो आरोपियों को गायों कि कागजात के लिए उनके घर भेजा गया है मामले में अगर कोई कागज दिखाया जाता है तो छोड़ दिया जाएगा अन्यथा कार्यवाही की जाएगी।

इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपुर रामकृपाल साहू का बयान कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की नरवा, घुरवा, गुरवा, बारी गौठान योजना पूरी तरह से विफल नजर आ रही है गौठान जैसे योजनाओं में भारी गड़बड़ झाला दिखाई दे रहा है, नवापारा खुर्द का मामला पूरी तरह से गौ तस्कर का मामला है और कापु थाने में पकड़ाया है तो सभी पकड़े गए गाय बलों को वापस लाया जाए व अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए।

Categorized in: