अंबिकापुर। धौरपुर थाना पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब बिक्री के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पूर्व में प्रकरण के एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा था। आरोपियों के कब्जे से रॉयल स्टैग 16 नग एवं गोवा अंग्रेजी शराब 39 नग, कीमत लगभग 7500 रुपये बरामद किया था।
घटना दिनांक 12 जनवरी 2024 को थाना धौरपुर पुलिस टीम को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बरडीह का राम सिंह गोड़, रजखेता वाड्रफनगर निवासी वंशराज के साथ मिलकर ग्राम बरडीह के निर्माणाधीन मकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री कर रहा है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने पूर्व में आरोपी वंशराज के कब्जे से अवैध अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग 16 नग एवं गोवा अंग्रेजी शराब 39 नग बरामद कर आरोपी वंशराज को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा था। मामले में शामिल आरोपी रामसिंह मौके पर पुलिस टीम को देखकर फरार हो गया था। पुलिस मामले में फरार आरोपी राम सिंह के तलाश में लगी थी। पुलिस ने आरोपी राम सिंह 42 वर्ष निवासी छतरपुर, ऊपरपारा चौकी लटोरी सूरजपुर, हाल मुकाम बरडीह धौरपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी धौरपुर उप निरीक्षक आरएन पटेल, सहायक उप निरीक्षक देवनारायण यादव, आरक्षक परमेश्वर सोनी, सयनाथ लकड़ा शामिल रहे।

Categorized in: