रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- शिक्षा विभाग में लंबित पदोन्नति एवं समयमान वेतन को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ नाराज हैं प्रदेश में ई एवं टी संवर्ग के उच्च वर्ग शिक्षक प्रधान पाठक व्याख्याता एवं प्राचार्य के पद काफी संख्या में रिक्त होने के बाद भी शिक्षा विभाग द्वारा पदोन्नति नहीं करने से नाराज छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही पदोन्नति एवं समयमान वेतन का आदेश जारी नहीं होता है तो अक्टूबर में संघ द्वारा प्रमुख सचिव शिक्षा का घेराव किया जाएगा यह जानकारी शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष विपिन कुमार पाठक ने दी। श्री पाठक ने कहां की मध्यान भोजन का सूखा राशन, किताब और गणवेश घर-घर जाकर बांटने के फरमान से शिक्षकों में रोष व्याप्त है गांव और मोहल्ले में जाकर लाउडस्पीकर से पढ़ाई करने के आदेश पर भी शिक्षकों में नाराजगी है।

Categorized in: