रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत भँवरमाल के भँवरमाल जलाशय(दलको बांध) में  करीब 3 करोड रुपए लागत से बने नहर जो बनने के बाद कई बार टूट चुका है वहीं एक बार फिर नहर के ऊपर बड़ा गड्ढा हो गया है जिससे एक बार फिर नहर कभी भी टूट सकता है एवं इससे किसानों को बड़ा नुकसान भी हो सकता है समय रहते तत्काल गड्ढे को भरवाए जाने की आवश्यकता है।

गौरतलब है कि भँवरमाल जलाशय में नहर का निर्माण जल संसाधन विभाग के द्वारा करीब 3 करोड रुपए लागत से कराया गया था नहर निर्माण के प्रारंभ से ही गुणवत्ता विहीन कार्य करने का आरोप ग्रामीण लगाते रहे हैं वहीं निर्माण के दौरान ही कई बार इसकी शिकायत विभाग के अधिकारियों से की गई परंतु गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य होना नहीं रुक पाया जिसका नतीजा यह हुआ कि कार्य पूर्ण होने के बाद नहर कई बार टूट चुका है वहीं एक बार फिर नहर में बड़ा गड्ढा हो गया है जो कभी भी नहर को तोड़ सकता है एवं किसानों को बड़ा नुकसान कर सकता है समय रहते जल संसाधन विभाग को तत्काल गड्ढे को भरवाए जाने की आवश्यकता है।

ग्रामीणों में गुणवत्ताविहीन भी निर्माण कार्य को लेकर है आक्रोश- नहर निर्माण में हुए व्यापक भ्रष्टाचार को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है ग्रामीणों का कहना है कि यदि नहर का निर्माण गुणवत्तापूर्ण कराया जाता तो इससे सैकड़ों किसानों को लाभ पहुंचता परंतु नहर निर्माण के दौरान हो रही अनियमितता की शिकायत लगातार हम लोगों के द्वारा की जाती रही परंतु ठेकेदार एवं विभाग की मिलीभगत से गुणवत्ता विहीन निर्माण को अंजाम दिया गया।

कांक्रीट के कार्य में भी किया गया भ्रष्टाचार- करीब 3 करोड रुपए लागत से बने नहर निर्माण का कार्य मिट्टी का कार्य था परंतु थोड़ा बहुत कांक्रीट कार्य होना था परंतु जो भी कांक्रीट का कार्य हुआ अत्यंत घटिया निर्माण कराया गया जिससे कंक्रीट का कार्य भी कई बार टूट चुका है।

इस संबंध में जल संसाधन विभाग के उप अभियंता पी आर बंजारे ने कहा कि मौके का निरीक्षण कर तत्काल गड्ढे को भरवाया जाएगा।

Categorized in: