राजेन्द्र ठाकुर (राजू )बलरामपुर छत्तीसगढ़ राज्य के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने शासकीय नवीन महाविद्यालय बलरामपुर के जनभागीदारी समिति में विधायक प्रतिनिधि के रूप में इंजीनियर गौतम सिंह को मनोनीत किया है जो महाविद्यालय के उन्नयन हेतु गठित जनभागीदारी समिति की जिम्मेदारीयों का वहन रामविचार नेताम के प्रतिनिधि के रुप में करेंगे। गौतम सिंह बीटेक की पढ़ाई शंकराचार्य कालेज ऑफ इंजीनियरिंग से करने के बाद सक्रिय राजनीति में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री से अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत करने के बाद भाजपा में जिला कार्यालय मंत्री, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो, जिला संयोजक सोशल मीडिया जैसी पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं, युवा मोर्चा में उनके अनुभव और शिक्षा के क्षेत्र में मेधावी छात्र रहे गौतम के मनोनयन से महाविद्यालय के शिक्षण स्तर और कैम्पस में बेहतर माहौल बनने की उम्मीद छात्र छात्राएं भी कर रहे हैं।

Categorized in: