अम्बिकेश गुप्ता

कुसमी,  अखिल भारतीय अग्रहरी समाज (व्हाट्सएप समूह ) द्वारा दशवीं एवम बारहवीं के मेधावी छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।मेघावी छात्राओं में नगर पंचायत कुसमी की अंशिका गुप्ता पिता दीपक गुप्ता माता पुष्पा गुप्ता बारहवीं में 81.8% अंक अर्जित कर समाज को गौरान्वित किया। यह सम्मान संतोष गुप्ता मंत्री अखिल भारतीय अग्रहरि समाज तथा लखन गुप्ता कार्यकारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ एवम अग्रहरी समाज द्वारा दिया गया।

उक्त मेघावी छात्रा को विनोद गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ अग्रहरी समाज के कर कमलों से सम्मानित किया गया। इस दौरान सुखलाल गुप्ता, विजय गुप्ता, अशोक गुप्ता, अनिता गुप्ता, सुनील गुप्ता, अभय गुप्ता उपस्थित रहे।

Categorized in: