राजेन्द्र ठाकुर (राजू)बलरामपुर बलरामपुर मुख्यालय में शुक्रवार को जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया जहा छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम भी पहुचे हुए थे ।तमाम शिक्षा विभाग के कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे। तो वही कई जगह से स्कूली बच्चे भी इस कार्यक्रम में पहुचे हुए थे। जीसमे पीने के लिए पानी भी मिला बिसलेरी का लेकिन एक्सपायरी हो चुका था। आखिर किस तरह किया जा रहा है। बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ स्कूल की शुरुआत से ही शासन के निर्देशन पर पूरे जिले में जगह जगह स्वच्छता को लेकर जागरुक कीया जा रहा है।
स्कूल कैंपस एवं स्कूल के आसपास के होटलो में पानी एवं खाद्य पदार्थ की संबंधित विभाग द्वारा लगातार छापेमारी किया जा रहा है।
साथ ही उक्त कमीयां पाए जाने पर कार्रवाई भी किया जा रही है।
लेकिन शुक्रवार को बलरामपुर मुख्यालय में ही हाईस्कुल मैदान में शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा था जिसमें स्कूली बच्चे एवं अभिभावक भी पहुचे हुए थे। वही एक्सपायरी डेट की बिसलेरी का पानी बाटल 10 रुपये वाला पानी पीलाया जा रहा था।
पानी पिने के लिए तो मिला लेकिन वह भी एक्सपायरी।

बच्चों ने पिए एक्सपायरी डेट के बोतल का पानी

एक्सपायरी डेट के पानी का बोतल बच्चों के द्वारा पिया गया इसकी गवाही देती वहां पर जहां-तहा पड़ी खाली बोतल थी परंतु शिक्षा विभाग के अधिकारी बेपरवाह दिखे।

पल्ला झाड़ रहे शिक्षा विभाग के अधिकारी

पूरे मामले में जब शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से चर्चा की गई तो उनका कहना है कि सिर्फ एक पेटी एक्सपायरी डेट का पानी आया था परंतु जिस प्रकार से खाली बोतले वहां काफी संख्या में देखी गई उसे शिक्षा विभाग के अधिकारी के बात पर विश्वास कैसे किया जा सकेगा

बना चर्चा का विषय

शिक्षा विभाग के द्वारा की गई बड़ी लापरवाही की चर्चा पूरे नगर में हो रही है कि छत्तीसगढ़ के कद्दावर मंत्री के उपस्थिति में इस प्रकार की बड़ी लापरवाही विभाग के अधिकारी कैसे कर सकते हैं। एक्सपायरी डेट का पानी पिलाकर बच्चों के जिंदगी से खिलवाड़ किया गया।

Categorized in: