राजेन्द्र ठाकुर (राजू)बलरामपुर सि .एच. ओ. संघ के जिला अध्यक्ष प्रतीक कुमार गुप्ता ने कहा कि हमारे संघ की मेहनत में रंग लाया है और आज हमारे मांगों पर सहमति बन गया सोमवार को मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ के द्वारा छ०ग० प्रदेश स्वा. कर्मचारी संघ प्रतिनिधि मंडल के साथ संघ की तीन सूत्रिय मांगो पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मुख्यालय में विस्तृत चर्चा की गई एवं संघ की प्रमुख मांग जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के कार्य आधारित प्रोत्साहन राशि के संबध में संघ को अवगत कराया गया कि उक्त भुगतान हेतु 43,9200000/- (तिरालीस करोड़ बियान्बे लाख) राशि पूर्व में ही जिलो को जारी की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त शेष मांगो के संबध में मुख्यालय स्तर से कमेटी बनाकर समय सीमा में परीक्षण करने के संबध में निर्णय लिया गया है। जिसके पश्चात् संघ द्वारा सहमत होते हुए हड़ताल तत्काल वापस लेने की सहमति दी गई।

Categorized in: