पाकिस्तान ने रविवार को टी20 विश्व कप के 36वें मैच में तीन विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान की टीम ने जारी टूर्नामेंट में लीग स्टेज में चार मैच खेलते हुए दो मैच में जीत हासिल की। पाकिस्तान को शुरुआती दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था, जिसके कारण टीम अगले राउंड में जगह नहीं बना सकी। पाकिस्तान की टीम पॉइंट्स टेबल में चार अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। ग्रुप ए से भारत और यूएस की टीम ने सुपर-8 में जगह बनाई। टी-20 विश्व कप के शुरुआती चरण से बाहर होने के बाद आलोचनाओं का सामना कर रहे पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा कि उन्होंने कप्तानी छोड़ने के बारे में अभी नहीं सोचा है।

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप, 2024
खेल जारी है

पापुआ न्यू गिनी
14/1
3.4 overs
Vs

न्यूज़ीलैंड
YTB
पूरा स्कोरकार्ड देखे

बाबर आजम के बतौर कप्तान भविष्य को लेकर कोई फैसला पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से बातचीत के बाद किया जाएगा। सुपर आठ चरण में जगह बनाने में विफल रहे पिछले विश्व कप (2022) के उपविजेता पाकिस्तान के कप्तान ने आयरलैंड पर तीन विकेट की जीत के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ”जब मैं वापस जाऊंगा तो हम चर्चा करेंगे। अगर मुझे कप्तानी छोड़नी होगी, यह फैसला, मैं आपको खुलकर बताऊंगा। मैं पर्दे के पीछे कुछ भी घोषणा नहीं करूंगा। जो कुछ भी होगा, वह सब के सामने होगा।”

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ”सर, मैंने पहले भी कहा है कि हर कोई निराश है (हमारे प्रदर्शन की वजह से)। हम एक टीम के रूप में नहीं खेले। ऐसा किसी एक व्यक्ति के कारण नहीं हुआ, बल्कि हम एक टीम के रूप में हारे हैं। ये सिर्फ कप्तान के बारे में नहीं है। मैं हर खिलाड़ी के लिए नहीं खेल सकता क्योंकि यहां 11 खिलाड़ी हैं। वे विश्व कप में इसलिए हैं क्योंकि हर खिलाड़ी को एक निश्चित भूमिका दी गई है। प्लान सही तरीके से लागू नहीं हो पाया और हमें बैठकर यह तय करना होगा कि क्या किया जाना चाहिए। मैं स्वीकार करता हूं कि हम एक टीम के रूप में नहीं खेले।”

Categorized in: