अधिकारियों की फौजी लेकर दो दिन बाद फिर जटाशंकर धाम पहुँचकर विधायक गुलाब कमरो ने विकास कार्यों की चर्चा कर कार्य योजना बनाने का दिया निर्देश

मनेंद्रगढ़ ! सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं भरतपुर सोनहत विधायक राज्य मंत्री गुलाब कमरों पूरी तरह से जटाशंकर धाम के कायाकल्प का बीड़ा उठाया है ! वे दो दिन बाद गुरुवार को फिर कई विभागों के अधिकारियों के साथ जटाशंकर धाम पहुंचकर विकास कार्यो को लेकर की चर्चा की तथा अधिकारियों को विकास कार्यों की कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया है ! राज्यमंत्री गुलाब कमरों सावन के महीने में एक और जहां धार्मिक स्थलों में जाकर भगवान भोलेनाथ की विधि विधान से पूजा अर्चना कर देश, प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों के लिए खुशहाली, अमन-चैन, प्रगति, उन्नति एवं सुख समृद्धि की कामना कर रहे हैं वही धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के लिए सौगातें भी दे रहे हैं !

उल्लेखनीय है कि मनेन्द्रगढ़ के चपलीपानी क्षेत्र स्थित प्रसिद्घ जटाशंकर धाम के विकास को लेकर संकल्पित सविप्रा उपाध्यक्ष व भरतपुर सोनहत विधायक राज्यमंत्री गुलाब कमरो सोमवार को जटाशंकर धाम जाकर विकास कार्यों की सूची बनाने के बाद दो दिन बाद फिर गुरुवार को जटाशंकर धाम सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को साथ ले जाकर विकास कार्यो की चर्चा कर अधिकारियों को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये ! राज्यमंत्री गुलाब कमरों ने बताया कि आने वाले समय मे जटाशंकर धाम का सम्पूर्ण विकास होगा और यहां सड़क, पानी, बिजली, शेड, बैठक व्यवस्था, सीढ़ी, चौड़ीकरण रेलिंग के साथ ही सौंदर्यीकरण के कई काम किये जायेंगे!
इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, जनपद अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह, उपाध्यक्ष राजेश साहू, जिला महामंत्री राम नरेश पटेल, विमल हितकर, विजय टांडिया, राजन पांडेय, अविनाश पाठक, राजेश सिंह, लव प्रताप सिंह, आनंद राय, दलप्रताप, प्रदीप साहू, राजेश सिंह, सुरेश सिंह, रसजकुमार पुरी, वीरेन्द्र साहू, मनोज चतुर्वेदी, विधायक निज सहायक सगीर खान, अशोक सिंह, विधायक जिला प्रतिनिधि रंजीत सिंह सहित कई पँचायत प्रतिनिधि, वन अमला व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे!

Categorized in: