रियलमी का एक नया बजट स्मार्टफोन Realme C63 ने दस्तक दे दी है। फोन को डिज़ाइन बिलकुल आईफोन के प्रो वर्जन जैसा दिख रहा है। इसके साथ ही फोन को पावर देने के लिए इसमें Unisoc T612 SoC प्रोसेसर है जो फोन को स्मूथ चलने में मदद करेगा। आइए डिटेल में आपको बताते हैं Realme C63 फोन के बारे में:

Realme C63 के फीचर्स
Realme C63 में 8MP सेल्फी कैमरे के लिए U-साइज़ का नॉच हैं। फोन में 6.74″ HD+ और 90Hz LCD स्क्रीन है। डिस्प्ले में 560 निट्स पीक ब्राइटनेस है और यह AI डुअल-लाइट सेंसर के साथ आता है। यह फोन मिनी कैप्सूल, रेनवाटर स्मार्ट टच तकनीक और एयर जेस्चर का भी सपोर्ट करता है जो उपयोगकर्ताओं को कॉल का जवाब देने, इनकमिंग कॉल को म्यूट करने और वीडियो स्ट्रीम के बीच ऊपर/नीचे स्वाइप करने में मदद करेगा।

Realme C63 फोन Unisoc T612 SoC द्वारा संचालित है और Android 14 चलाता है। फोन में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज है। फोन में प्राइमरी कैमरा 50MP सेंसर के साथ आता है। Realme C63 में लेदर ब्लू और जेड ग्रीन कलर ऑप्शन है। फोन में 45W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी है।

Realme C63 के बाकी मुख्य आकर्षण में IP54 रेटिंग, 360° NFC, डायनामिक बटन, USB-C और 3.5 मिमी हेडफोन जैक शामिल हैं। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और स्टोरेज विस्तार के लिए एक समर्पित माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी है।

Categorized in: