अंबिकापुर। चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में दरिमा व गांधीनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एनसीआरबी दिल्ली से प्राप्त साइबर टीप लाइन के आधार पर उक्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोबाइल एवं सिम जप्त किया है।

सोशल मीडिया पर नाबालिग बच्चों की अश्लील फोटो, वीडियो को अपलोड करने वाले आरोपियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना गांधीनगर में 02 प्रकरण एवं थाना दरिमा में 01 प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले के आरोपी महेश कुमार 21 वर्ष निवासी हर्राटिकरा थाना मणीपुर एवं दूसरे प्रकरण में आरोपी शिवम कुमार जायसवाल 20 वर्ष निवासी गुडरू रघुनाथनगर बलरामपुर, हालमुकाम नवापारा अंबिकापुर के विरुद्ध अलग-अलग धारा 67(ए), 67(बी) आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया था। वहीं थाना दरिमा पुलिस टीम ने आरोपी तजेश्वर सिंह 21 वर्ष, निवासी नवगई थाना दरिमा के विरुद्ध धारा 67(बी) आईटी एक्ट व पॉक्सो एक्ट की धारा 14 का अपराध पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों को घेराबंदी करके पकड़ा। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक अश्वनी सिंह, थाना प्रभारी दरिमा उप निरीक्षक सेतराम गहीर, उप निरीक्षक अश्वनी दीवान, सहायक उप निरीक्षक विनय सिंह, महिला आरक्षक त्रिलोचनी राजवाड़े, आरक्षक अनिल परिहार, अनिल सिंह, देवेंद्र पाठक, संजय राजवाड़े, अशोक यादव, जगेश्वर बघेल, संजय केरकेट्टा, राज जायसवाल, सोहन राजवाड़े शामिल रहे।

Categorized in: