बलरामपुर बजरंग दल के जिला सहसंयोजक सुजीत स्वर्णकार का संदिग्ध परिस्थिति में शव जिला मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर की दूरी पर डुमरखी में मिला वही बगल में एक और  युवती का भी शव है जो बलरामपुर  निवासी   किरण  बताया जा रहा है घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में बलरामपुर से लोग मौके पर पहुंचे। घटना से पूरे बलरामपुर में शोक लहर है।
सुजीत रात   को अपने घर स्कूटी से निकला था जिसके बाद आज सुबह उसका शव देखा गया घटना की सूचना मिलती ही स्वजन एवं बड़ी संख्या में बलरामपुर वासी मौके पर पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है

Categorized in: