हर साल की तरह इस साल भी गर्मी अपने सालों पुरानी रिकॉर्ड तोड़ रही है। घर के बाहर तो छोड़िए, घर के अंदर भी बैठना मुश्किल हो गया है। गर्मी के इस मौसम में कार से ट्रैवल करना भी मु्श्किल हो गया है। खासकर कार के AC की कूलिंग काफी कम हो चुकी है। नई कारों का AC इस इस गर्मी में फेल हो रहा है। हालांकि, कई बार AC आपकी गलती के चलते भी कूलिंग नहीं करता। या कार को देर से ठंडा करता है। दरअसल, कार में एक एयर रीसर्क्युलेशन बटन (Air Recirculation) होता है, जिसके सही इस्तेमाल को कई लोग नहीं जानते।

ऐसे में हम यहां इसी बटन का सही इस्तेमाल आपको बता रहे हैं ताकि आपकी गार भीषण गर्मी में भी तेजी से ठंडी हो जाएगी। साथ ही, एयर कंडीशनर की कूलिंग भी बढ़ जाएगी। कई कारों में ये बटन मैनुअल और कई में ऑटोमैटिक होता है। ऐसे में आप इसका सही इस्तेमाल जान लीजिए।

एयर रीसर्क्युलेशन बटन का सही काम
कारों में एयर कंडीशनर बटन के पास एक एयर रीसर्क्युलेशन बटन भी होता है। जिस पर एक यू-टर्न जैसा लोगो भी बना होता है। जब इस बटन का ऑन कर दिया जाता है तब ये कार की ठंडी हवा को कार के अंदर रीसर्क्युलेशन करता है। यानी ये बाहर की हवा को कार के अंदर आने से रोकता है। जिससे कार तेजी से ठंडी होने लगती है। इस फीचर का इस्तेमाल गर्मियों में किया जाता है जब कार के बाहर की हवा ज्यादा गर्म होती है।

दरअसल, गर्मियों में कार के AC को बाहर की गर्म हवा को खींचकर उसे ठंडा करता है। ऐसे में एयर कंडीशनिंग से केबिन को ठंडा करने में काफी समय लग जाता है। ऐसी स्थिति में आप एयर रीसर्क्युलेशन फीचर का इस्तेमाल करते हैं तब केबिन चंद मिनटों में ठंडा होने लगता है। अगर रीसर्क्युलेशन ऑन कर दिया जाए तो कार का AC, केबिन को ठंडा करने के लिए बाहर की गर्म हवा का इस्तेमाल नहीं करता, बल्कि कार के अंदर की ठंडी हवा का इस्तेमाल करता है।

एक बार केबिन की हवा ठंडी हो जाने के बाद एयर रीसर्क्युलेशन को ऑन किया जा सकता है। इससे केबिन और जल्दी ठंडा होने लगता है। गर्मी के दिनों में इसका इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। जब गर्मी के दिनों में आपकी कार धूप में खड़ी होती है तब उसका केबिन काफी गर्म हो जाता है। यहां तक की सीट भी तपने लगती हैं। ऐसे में एयर कंडीशनर का इस्तेमाल करने से पहले कार के ब्लोअर को चलाना चाहिए। साथ ही, कार के सभी डोर ओपन कर देना चाहिए। ताकि कार के अंदर की गर्माहट जल्दी से बाहर निकल जाए।

 

Categorized in: