हीरो मोटोकॉर्प के लिए एक मोटरसाइकिल की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। इसका असर इसकी सप्लाई पर भी हुआ है। जिसके चलते ग्राहकों के लिए इसका वेटिंग पीरियड भी बढ़ रहा है। दरअसल, हीरो एक्सट्रीम 125R बाइक की डिमांड इन दिनों बढ़ रही है। जिसके चलते कंपनी इसका प्रोडक्शन बढ़ाने का प्लान बना रही है। कंपनी का कहना है कि इसकी डिमांड और सप्लाई के बीच अंतर आ रहा है। ऐसे में वो इस अंतर को प्रोडक्शन की मदद से खत्म करना चाहती है।

25 हजार यूनिट तक बढ़ेगा प्रोडक्शन
कंपनी हीरो एक्सट्रीम 125R का प्रोडक्शन हर दिन 1,000 यूनिट तक बढ़ाने का प्लान बना रही है। इससे इस मोटरसाइकिल का मंथली प्रोडक्शन लगभग 20,000 से 25,000 यूनिट तक बढ़ जाएगा। कंपनी को इस बात की उम्मीद है कि प्रोडक्शन बढ़ने से इस मोटरसाइकिल के लिए वेटिंग टाइम काफी कम हो जाएगा। वर्तमान में कंपनी हर महीने इसकी 10,000 यूनिट ही तैयार कर रही है।ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला इंस्ट्रूमेंट कंसोल

हीरो ने एक्सट्रीम 125R को इसी साल जनवरी 2024 में लॉन्च किया था। इसमें एक्सट्रीम 200S की तरह कई एलिमेंट मिलते हैं। जिसमें हेडलाइट यूनिट, फुल LED लाइटिंग शामिल हैं। जिसमें टैंक एक्सटेंशन काफी शार्प हैं। ये बाइक स्प्लिट सीट सेटअप के साथ आती है। इसमें स्प्लिट पिलियन ग्रैब्रेल्स का फीचर भी दिया है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है, जो टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और SMS अलर्ट की डिटेल देता है।

2 वैरिएंट में आती है बाइक
बात करें एक्सट्रीम 125R के इंजन की तो इसमें 124.77cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 8,250rpm पर 11.4bhp की पावर और 6,000rpm पर 10.5Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। यह इंजन 56km/l का माइलेज देने में कैपेबिल है। इसे 2 वैरिएंट IBS और सिंगल-चैनल ABS में खरीद सकते हैं। IBS की एक्स-शोरूम कीमत 95,000 रुपए और सिंगल-चैनल ABS की कीमत 99,500 रुपए है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला TVS रेडर 125 से होता है।

Categorized in: