जम्मू और कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गुरुवार अल सुबह ही गोलीबारी शुरू हो गई। खबर है कि गोलीबारी के बीच एक दहशतगर्द मारा भी गया है। फिलहाल, इलाके तलाश जारी। जम्मू और कश्मीर पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने घेराबंदी कर दी है। करीब एक सप्ताह पहले ही एक आतंकवादी को उरी में ढेर किया गया था।खबर है कि सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ पुलवामा जिले के फ्रासिपोरा में मुरान इलाके में हुई। सुरक्षाबलों को यहां आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। इसके बाद इलाके में कुछ समय तक गोलीबारी भी होती रही।

Categorized in: