लखनपुर(दिनेश बारी)- नगरी क्षेत्र में 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद प्राइमरी कांटेक्ट में आए मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित 73 लोगों का आरटी पीसीआर मैथड से सैंपल लेकर जांच के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।

गौरतलब है कि 24 जुलाई को देर रात सीआरपीएफ के जवान सहित नगर पंचायत के 2 कर्मचारियों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद हड़कंप मच गया था। 25 जुलाई को लखनपुर स्वास्थ्य अमला के द्वारा तीनों कोरोना संक्रमित मरीजों को एंबुलेंस 108 के माध्यम से उपचार के लिए कोविड-19 अस्पताल अम्बिकापुर भेजा गया था इसके बाद लखनपुर स्वास्थ्य अमला के द्वारा तीनों कोरोना संक्रमित मरीजों के प्राइमरी कांटेक्ट में आये लोगों को टेस्ट कर 25 जुलाई की देर शाम तक नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित 73 लोगों का आरटी पीसीआर मेथड से सैंपल लेकर जांच के लिए जिला मुख्यालय अम्बिकापुर भेजा गया है। लखनपुर नगर पंचायत के दो कर्मचारियों के संपर्क में 70 लोग आए हुए थे नगर वासियों की माने तो नगर पंचायत के एक कर्मचारी कुछ दिन पूर्व बर्थडे पार्टी में लगभग 25 से 30 लोग शामिल थे। तथा नगर पंचायत के इस कर्मचारि के प्राइमरी कांटेक्ट में लगभग 40 लोग आए हुए थे।

Categorized in: