अंबिकापुर। नगर सेना में कार्यालय सहायक के पद पर पदस्थ बौरीपारा शिकारी रोड निवासी हर्षित सिंह ने कोतवाली थाना में दो युवकों के द्वारा मारपीट और मोबाइल क्षतिग्रस्त करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध अपराध दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि 28 मार्च को शाम करीब साढ़े आठ बजे हर्षित कार्यालय से निकलने के बाद अपने दोस्त रूपेश सिंह के साथ स्कूटी में घर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में बंगाली चौक, रामानुगंज रोड कोसा कॉलोनी के पास वह अपने दोस्त रूपेश व दिव्याशु सिंह के साथ बातचीत करने लगा। इसी दौरान राहुल पाण्डेय, हनी दुबे व अन्य आए और गाली-गलौज करते हुए यहां हम लोग बैठेंगे कहते हुये अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। आपत्ति करने पर राहुल, हनी सहित अन्य आवेश में आकर गाली-गलौज करते हुए हर्षित के साथ हाथ, मुक्का, लात से मारपीट करने लगे। इनके द्वारा दुबारा दिखने पर जान से मारकर फेंक देने की धमकी दी गई। इस बीच जब वह अपने मोबाइल से घटना की सूचना परिचितों को देने का प्रयास किया तो आरोपित हाथ से मोबाइल लेकर जमीन पर पटक दिए। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपितों के विरूद्ध धारा 294, 323, 34, 506, 427 का मामला दर्ज किया है।

Categorized in: