मुखबिर की सूचना पर दबिश दी पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया

अंबिकापुर। कोतवाली पुलिस ने रनपुरखुर्द निवासी एक महिला के घर में दबिश देकर गांजा जब्त किया है। पुलिस ने महिला के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई की है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रनपुर खुर्द निवासी मो. सफर के द्वारा अपनी पत्नी मजीदा खातून से गांजा बिक्री करवा रहा है। सूचना पर पुलिस रनपुरखुर्द पहुंची और नगर पुलिस अधीक्षक के मौजूदगी में मजीदा खातून पति सफर शाह 30 वर्ष के मकान की तलाशी ली। इस दौरान घर के रसोई में बने मिट्टी के चूल्हा के अंदर गड्ढे में मिट्टी व राख से ढका तीन पारदर्शी प्लास्टिक पन्नी में गांजा का कली मिला। तौल में इसका वजन 540 ग्राम निकला। जब्त किए गए गांजा के कली की कीमत 10 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस आरोपी महिला को न्यायिक रिमांड में भेज दी है। पुलिस ने बताया महिला का पति भी पूर्व में ऐसे मामले में चालान हो चुका है। कार्रवाई दौरान थाना कोतवाली से प्रधान आरक्षक शत्रुधन सिंह, आरक्षक दीनदयाल सिंह, विवेक राय, दीपक दास, महिला आरक्षक पूनम पैंकरा, शांति लकड़ा उपस्थित रहे।

Categorized in: