अंबिकापुर। प्रयास आवासीय विद्यालय अंबिकापुर में पढ़ाई करने वाली 16 वर्षीय किशोरी शहर के बस स्टैंड से अचानक गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर लड़की की मां ने अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की संभावना व्यक्त की है। पुलिस अपहरण का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक बीते 28 मार्च को पत्थलगांव निवासी एक महिला कक्षा 11वीं में पढ़ने वाली अपनी 16 वर्षीय पुत्री को प्रयास आवासीय विद्यालय अंबिकापुर के हॉस्टल में छोड़ने आई थी। अंबिकापुर के अंतर्राज्यीय बस स्टैंड में पहुंचने के बाद दोपहर करीब 03 बजे किशोरी अपनी मां से बाथरूम से आ रही हूं, कहते हुए शौचालय की ओर गई लेकिन वापस नहीं लौटी। देर होते देख मां शौचायल की ओर बेटी को आवाज लगाते गई, लेकिन वहां नहीं मिली। बस स्टैंड के आसपास, रिश्तेदारों व सहेलियों से पूछताछ करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई है, जिस पर पुलिस ने धारा 363 का केस दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

Categorized in: