21 मार्च को जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में होगी सुनवाई

अंबिकापुर। लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर जिले में लोकशांति हेतु जिला मजिस्ट्रेट द्वारा पुलिस अधीक्षक सरगुजा के प्रतिवेदन पर चार लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और सुनवाई के लिए तलब किया गया है। बता दें कि पुलिस अधीक्षक, सरगुजा द्वारा अनावेदकगण विजय कुमार रजक निवासी हरसागर तालाब के पास नवागढ़ अंबिकापुर, आदित्य यादव उर्फ लल्ला यादव निवासी मो. बाबूपारा अंबिकापुर, जितेन्द्र कुमार जायसवाल निवासी वाड्रफनगर, वर्तमान निवास ग्राम डिगमा, तहसील अंबिकापुर और प्रिंस सोनी उर्फ टिंकू सोनी निवासी सोनी कॉलोनी, गांधीनगर अंबिकापुर के खिलाफ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा 5(क)(ख) के प्रावधानों के तहत जिलाबदर कार्रवाई करने का प्रतिवेदन पेश किया गया है। पुलिस अधीक्षक सरगुजा के प्रतिवेदन के आधार पर उपरोक्त अनावेदकगण को उक्त अधिनियम की धारा 5(क) (ख) के तहत जिला बदर कार्रवाई बावत इन्हें जिला मजिस्ट्रेट द्वारा कारण बताओ नोटिस और सुनवाई हेतु पुलिस अधीक्षक सरगुजा के माध्यम से उपस्थिति बावत इस न्यायालय में पेशी तिथि 21 मार्च 2024 को दोपहर 2.30 बजे उपस्थिति हेतु नोटिस जारी किया गया है। उक्त तिथि को इस न्यायालय के समक्ष अनावेदकगण उपस्थित होकर अपना जवाब, पक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। इनके अनुपस्थिति की दशा में प्रकरण में एकपक्षीय कार्रवाई कर दी जाएगी। इसी प्रकार राहुल सोनी उर्फ प्रिंस सोनी आ. रामचन्द्र सोनी निवासी ग्राम सोहगा दरिमा, रंजन साहू निवासी ग्राम कोरजा तहसील लखनपुर और राजनारायण जायसवाल निवासी लखनपुर के विरुद्ध भी पुलिस अधीक्षक सरगुजा से राज्य सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा 5(क)(ख) के तहत प्रतिवेदन प्राप्त होने पर इनके विरुद्ध भी कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

दो दिन में 69 आदतन बदमाशों के विरूद्ध धारा 110 की कार्रवाई
आम चुनाव एवं होली त्यौहार के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस सक्रिय है। कानून व्यवस्था के दृष्टिकोण से पुलिस धारा 110 जा.फौ. ‘अभियानÓ के तहत आदतन बदमाशों के विरूद्ध कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने दो दिवस में 69 आदतन बदमाशों के विरूद्ध कार्रवाई की। आदतन अपराधियों के विरूद्ध जिले में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना गांधीनगर पुलिस द्वारा उक्त कार्रवाई की गई है। दो दिन में थाना गांधीनगर में 16, लुण्ड्रा में 12, मणीपुर में 11, लखनपुर और उदयपुर में 09-09, कोतवाली में 5, कमलेश्वरपुर में 03, बतौली में 02 एवं थाना सीतपुर और धौरपुर में 01-01 प्रकरण तैयार कर अपराधियों के विरूद्ध इंटरीम बाउण्ड ओवर की कार्रवाई भी की जा रही है।

Categorized in: