बिश्रामपुर। दहेज की मांग करके विवाहिता को प्रताड़ित करने वाले पति सहित ससुराल पक्ष के खिलाफ न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। लटोरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कल्याणपुर निवासी प्रार्थिया 24 वर्षीय फगुनी की शादी वर्ष 2018 में उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पतरापारा निवासी राजेश कुमार के साथ संपन्न हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद ही पति राजेश कुमार के अलावा रामभूलन व लक्ष्मनिया द्वारा विवाहिता के साथ दहेज में रुपए व बाइक की मांग करके आएदिन प्रताड़ित करते हुए मारपीट कर किया जाता था। विवाहिता द्वारा मामले को लेकर न्यायालय में परिवाद दायर कर दिया गया था। सुनवाई उपरांत न्यायालय के निर्देश पर लटोरी पुलिस ने आरोपी पति राजेश कुमार के अलावा रामभूलन व लक्ष्मनिया के खिलाफ धारा 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Categorized in: