राजेन्द्र ठाकुर (राजू)बलरामपुर बलरामपुर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधिकारी एवं कर्मचारीयों का जनवरी माह का वेतन अभी तक नहीं मिलने से उनके सामने आजीविका चलाने में घोर संकट छा गया है वही विशेष सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार अधिकारी एवं कर्मचारीयों को जनवरी माह का वेतन अभी तक नहीं मिलने से परिवार के साथ दैनिक जीवन चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वहीं अधिकारी एवं कर्मचारियों मानना है की ऐसी नौकरी से तो अच्छा है मजदूरी करना है क्योंकि मजदूरी में प्रतिदिन समय पर पैसा मिल जाता हैं लेकिन इस नौकरी में तो समय पर वेतन मिलना भी मुश्किल हो गया है आज हमारे सामने एक घोर संकट आ खड़ा हो गया है और हमारे दैनिक जीवन एवं हमारे परिवार के जीविका चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है
अब देखने वाली बात यह होगी कि समाचार प्रकाशन के बाद भी इस विभाग के जिम्मेदार लोग जगते हैं या कुंभकर्णी नींद पर ही सोते रहेंगे

Categorized in: