कोतवाली पुलिस ने मु य आरोपी को वड़ोदरा गुजीरत से किया गिर तार


अंबिकापुर। एक महीने में चार गुना राशि वापस करने के नाम पर करोड़ों का ठगी करने का मु य आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिर$फतार किया है। आरोपी सरगुजा जिले के लगभग १२ सौ लोगों से एक करोड़ से अधिक रुपए ठगी करने का मामला सामने आया है। वहीं आरोपी द्वारा पूरे देश में १५ हजार लोगों से ६ करोड़ से अधिक रुपए की धोखा धड़ी की गई है। आरोपी ने विश-वालेट ऑनलाइन वेबसाइट तैयार कर अपने परिचितों को लिंक भेज कर चेन बनवाया और निवेश की चार गुना राशि वापस दिलवाने के नाम पर ठगी कीै। कुछ दिन पूर्व शहर का एक व्यक्ति ने इसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई थी। शिकायत पर पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और टीम गठित कर मु य आरोपी को गुजरात के वड़ोदरा गिर तार किया है। पुलिस ने कस्टमर बनकर आरोपी को झांसे में लिया और गिर तार करने में सफलता प्राप्त की।
जानकारी के अनुसार मामले का खुलासा करते हुए सरगुजा एसपी टीआर कोशिमा ने बताया कि विश-वालेट एण्ड इंडस्ट्रीज का संचालक अशोक आचार्य नाम के व्यक्ति ने एक महीने में रुपए चार गुना करने के नाम पर पीडि़त से ठगी की है। इसकी शिकायत शहर के अभय नारायण पांडेय ने कुछ दिन पूर्व कोतवाली में की थी। पुलिस ने जब इस मामले में छानबीन की तो पता चला कि आरोपी सरगुजा क्षेत्र के लगभग 12 सौ लोगों से पैसा 4 गुना करने के नाम पर एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर फरार हो गया है। इस बात की जानकारी लगी तो पुलिस के होश उड़ गए। वहीं पुलिस को पता चला कि आरोपी गुजरात के वड़ोदरा का रहने वाला है। आरोपी एक वर्ष पूर्व सेफ शॉप कंपनी के माकेर्टिंग काम से अंबिकापुर आया था। यहां उसकी शारदा जायसवाल, दिनेश्वर जायसवाल व जयप्रकाश गुप्ता से मुलाकात हुई थी। इस बीच कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान काम नहीं होने के कारण उसने ऑनलाइन रुपए कमाने का जरिया खोजा और प्रोग्रामर को ३० हजार रुपए देकर विश-वालेट वेबसाइट बनवाया और अपने परिचितंो को लिंक भेज कर चेन बना कर एक महीने के अंदर चार गुना रुपए वापस देने का झांसा देकर सरगुजा जिले के लगभग १२ सौ लोगों से एक करोड़ से अधिक रुपए की ठगी की वारदात को अंजाम दिया। शहर के अभय नारायण पांडेय द्वारा कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने इसकी जानकारी एसपी टीआर कोशिमा को दी। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने टीम गठित कर पलान बनाया और ग्राहक बनकर आरोपी अशोक आचार्य को पकडऩे गुजरात पहुंच गई। आरोपी को वड़ोदरा से गिर तार कर अंबिकापुर लेकर आई। यहां पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया। हालांकि पुलिस अब तक आरोपी के पास से ठगी का रकम बरामद नहीं कर सकती है। फिलहाल कोतवाली पुलिस की टीम अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है। वहीं गिर तार मु य आरोपी अशोक आचार्य के खिलाफ पुलिस ने धारा ४१९ व ४२० के तहत अपराध दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
ठगी की वारदात को ऐसे दिया अंजाम
मु य आरोपी अशोक आचार्य ने वेबसाइट बनवाने के बाद अपने परिचित १५ लोगो को लिंक भेजा और लिंक के माध्यम से कंपनी की पूरी जानकारी दी गई। इसमें रजिस्टे्रशन के नाम पर लोगों से १ हजार से २० हजर रुपए जमा कराने थे। आरोपी शुरू में अधिक से अधिक लोगों को जोडऩे के उद्देश्य से राशि वापस करता रहा। जब आरोपी के पास करोड़ों रुपए जमा हो गए तो सर्वर काम नहीं कर रहा है कहकर रुपए वापस करना बंद कर दिया। इस तरह आरोपी ने सरगुजा जिले से १२ सौ लोगों से १ करोड़ से अधिक व पूरे भारत में लगभग १४५५७ लोगों से ६ करोड़ २ लाख ८० हजार रुपए ठगी की है।
चार कर्मचारी थे कार्यरत
आरोपी अशोक आचार्य गुजरात में ही बैठकर अवैध करोबार चलाता था। इसके लिए उसने गुजरात में एक ऑफिस भी खोल रखा है। ऑफिस में संचालक अशोक आचार्य के अलावा सीओ भावना सहाय, धु्रवा कुमारी, डिंक्कल व विरेंद्र परमार कार्यरत थे। वहीं पुलिस मु य आरोपी को गिर तार करने के बाद अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
जब्त किए गए दस्तावेज
पुलिस ने मु य आरोपी के पास से लौपटॉप, मोबाइल, व कार्यालयीन दस्तावेज जब्त किया है। दस्तावेज के माध्यम से कई सुराग पुलिस को मिले हैं। वहीं दस्तावेज में रुपयों की लेन-देन करने का जिक्र है। इस मामले में एसपी टीआर कोशिमा ने बताया कि इस मामले में और पीडि़त सामने आ सकते हैं। पूरे भारत में यह धोखाधड़ी का खेल किया है।

Categorized in: